Wednesday, October 21st, 2026

निषाद समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ निषाद समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती 19वां परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में सुबह 10 बजे से आयोजित किया गया है। कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और सेनीटाइजर आदि की व्यवस्था की गई है।
रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद व सचिव मुकेश निषाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निषाद समाज रायपुर महानगर की पुरूष एवं महिला इकाई के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में रविवार को सुबह 10 बजे से देर शाम तक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगी जिसमें अविवाहित युवक - युवतियों के अलावा विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा भी भाग ले सकते हैं।  यहां विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर लाकर सभी का परिचय कराया जाएगा, इसके साथ ही युवक-युवतियों के परिजनों के समक्ष रिश्ता तय करने के लिए बातचीत की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग सभी जिलों से निषाद/केवट समुदाय के लोग जुटेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विशेष अतिथि के रूप में संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, संसदीय सचिव व विधायक रायपुर नगर पश्चिम विकास उपाध्याय, राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एमआर निषाद करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निषाद समाज के प्रांतीय अध्यक्ष दान सिंग निषाद करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय